The News Camp, लखनऊ (18August): उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने राज्य के प्राइवेट बस ऑपरेटरों और ट्रांसपोर्टर्स के लिए एक बेहतरीन अवसर की शुरुआत की है। परिवहन निगम अपनी ‘एसी हायर्ड स्लीपर बस योजना’ के तहत निजी बस मालिकों को अनुबंध के आधार पर बसें संचालित करने का मौका दे रहा है। इस योजना के तहत चयनित बस ऑपरेटरों को 8 साल तक के लिए परिवहन निगम के साथ अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) का अवसर मिलेगा। इसके लिए निगम की ओर से आधिकारिक तौर पर निविदा (टेंडर) आमंत्रित की गई हैं।
अंतरराज्यीय मार्गों पर होगा बसों का संचालन:
परिवहन निगम की इस योजना का मुख्य उद्देश्य यूपी को अन्य राज्यों के प्रमुख धार्मिक, व्यापारिक और पर्यटन स्थलों से सीधे जोड़ना है। इसके लिए निगम ने कई महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय रूटों का चयन किया है, जिन पर ये एसी स्लीपर बसें चलाई जाएंगी। इनमें बाराबंकी–देवा–सीतापुर–जयपुर–अजमेर, मेरठ–अजमेर वाया दिल्ली–जयपुर, लखनऊ–आगरा–कैला देवी, अयोध्या–कानपुर–इंदौर, वाराणसी–कोटा वाया झांसी, और लखनऊ–कोटा वाया झांसी शामिल हैं। इसके अलावा मथुरा–दिल्ली–कटरा, अयोध्या–जयपुर, लखनऊ–जयपुर, बरेली–चंडीगढ़, कानपुर–इंदौर, लखनऊ–पुष्कर, लखनऊ–गया, कानपुर–कोटा और मेरठ–कोटा जैसे लंबे व व्यस्त रूटों पर भी एसी स्लीपर बसों के संचालन की योजना बनाई गई है।
इन रूटों पर बसों का संचालन शुरू होने से न केवल यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा मिलेगी, बल्कि अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी भी और अधिक मजबूत होगी।
टेंडर और आवेदन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तिथियां
निगम द्वारा जारी निविद प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए जरूरी समय-सीमा भी तय कर दी गई है:
प्री-बिड मीटिंग: 27 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे आयोजित की जाएगी, जिसमें इच्छुक बस ऑपरेटर योजना से जुड़ी शर्तें और नियम समझ सकेंगे।
बिड जमा करने की अंतिम तिथि: 7 सितंबर 2026 को अपराह्न 3:00 बजे तक ऑनलाइन या निर्धारित माध्यम से बिड जमा की जा सकेगी।
तकनीकी बिड खुलना: 9 सितंबर 2026 को अपराह्न 4:00 बजे तकनीकी बिड खोली जाएगी।
कहां मिलेगी विस्तृत जानकारी?
इस योजना से जुड़ी सभी शर्तें, नियम और टेंडर का पूरा विवरण ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल [https://etender.up.nic.in](https://etender.up.nic.in) पर उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा ट्रांसपोर्टर्स परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट [https://upsrtc.up.gov.in](https://upsrtc.up.gov.in) पर जाकर या टोल-फ्री नंबर 1800-180-2877 पर संपर्क करके अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।

15 अंतरराज्यीय रूटों की लिस्ट:
* बाराबंकी – देवा – सीतापुर – जयपुर – अजमेर
* मेरठ – अजमेर वाया दिल्ली – जयपुर
* लखनऊ – आगरा – कैला देवी
* अयोध्या – कानपुर – इंदौर
* वाराणसी – कोटा वाया झांसी
* लखनऊ – कोटा वाया झांसी
* मथुरा – दिल्ली – कटरा
* अयोध्या – जयपुर
* लखनऊ – जयपुर
* बरेली – चंडीगढ
* कानपुर – इंदौर
* लखनऊ – पुष्कर
* लखनऊ – गया
* कानपुर – कोटा
* मेरठ – कोटा