Home मनोरंजनSalman Khan: ‘भाईजान’ के बॉडीगार्ड शेरा ने किया एक्टिंग डेब्यू, दिखा दमदार अंदाज!
Salman Khan: ‘भाईजान’ के बॉडीगार्ड शेरा ने किया एक्टिंग डेब्यू, दिखा दमदार अंदाज!

Salman Khan: ‘भाईजान’ के बॉडीगार्ड शेरा ने किया एक्टिंग डेब्यू, दिखा दमदार अंदाज!

by Hind Decoder

Salman Khan Bodyguard Shera Acting Debut: सलमान खान के साथ हमेशा साए की तरह रहने वाले उनके बॉडीगार्ड शेरा काफी पॉपुलर हैं. शेरा कभी पर्दे पर नजर नहीं आए हैं लेकिन पहली बार सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने एक्टिंग में एंट्री की है. दरअसल शेरा ने एक किराना डिलीवरी ऐप के रक्षाबंधन कैंपेन के जरिये एक्टिंग में डेब्यू किया है. उनके इस एड का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग उनके दमदार अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं.

रक्षाबंधन के एड में दिखा शेरा का दमदार अंदाज | Salman Khan Bodyguard Shera Acting Debut

इंस्टामार्ट के नए रक्षाबंधन के एड में सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा कई  मुश्किल में फंसी या ज़रूरतमंद महिलाओं के लिए ‘भाई’ की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वह बारिश में किसी महिला को ऑटोरिक्शा दिलाने में मदद करते हैं, किसी को छेड़छाड़ करने वाले क्लासमेट से बचाते हैं.

वीडियो की शुरुआत में शेरा एक इंस्टामार्ट वाले की स्कूटी पर जल्दी में बैठते हुए कहते नजर आते हैं, भाई बस 10 मिनट में आया, इसके बाद वे बारिश में ऑटो का इंतजार कर रही महिला की मदद करते हुए नजर आते हैं और कहते हैं, मैं शेरा, भाई का बॉडीगार्ड, रक्षा करता हूं, इसलिए हर रक्षाबंधन में दोज विदाउट ब्रोज मुझे अपना भाई बना लेती हैं. इन्होंने अपना भाई बनाया. मैंने ड्यूटी निभाई, आप तो ऑलरेडी भाई-बहन हो, ड्यूटी निभाओ, इंस्टामार्ट से राखी और गिफ्ट्स मंगाओ बस 10 मिनट में.

यह विज्ञापन रक्षाबंधन से ठीक पहले शुक्रवार को जारी किया गया और शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक इंस्टाग्राम पर मार्केटिंग पेजों और फैन क्लबों द्वारा खूब शेयर किया गया. कई लोगों ने शेरा की तुलना युवराज सिंह और मीका सिंह से की.

You may also like