The News Camp लखनऊ 26 August 2026: पूर्वोत्तर रेलवे ओबीसी रेल कर्मचारी एसोसिएशन (लखनऊ मंडल) की ओर से रेलवे मनोरंजन संस्थान, बादशाह नगर में समाज सुधारक बीपी मंडल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन 25 अगस्त 2026 को मंडल मंत्री संजय यादव के नेतृत्व में किया गया।
संबोधन में संजय यादव ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मंडल कार्यकारी अध्यक्ष प्रभात मौर्य और संचालक संगठन मंत्री विनय कुमार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महापुरुषों का अनुसरण कर पिछड़े समाज को मुख्य धारा में लाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने संकल्प दिलाया कि केवल पुष्पांजलि तक सीमित न रहकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक जागरूकता और सहयोग पहुंचाना आवश्यक है।
जोनल महामंत्री रामाश्रय यादव ने ओबीसी कर्मचारियों को एकजुट रहने का आह्वान किया और कहा कि किसी भी समस्या पर एसोसिएशन को अवगत कराएं, ताकि प्रशासन के माध्यम से समाधान कराया जा सके। वहीं, जोनल एवं मंडल अध्यक्ष सी पी वर्मा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन और समाज को निरंतर आगे बढ़ाने पर बल दिया।
वरिष्ठ अतिथियों और पदाधिकारियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जोनल अध्यक्ष सी पी वर्मा, जोनल महामंत्री रामाश्रय यादव, और विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय बाराबंकी के एसोसिएट प्रोफेसर विपिन कुमार यादव शामिल हुए।इसके अतिरिक्त चंद्रशेखर पटेल (हिंदी अनुवादक, लखनऊ जंक्शन), जितेंद्र कुमार यादव (महामंत्री, बार काउंसिल एसोसिएशन लखनऊ), रजनीश वर्मा (एसीपी, लखनऊ) और दिनेश चंद यादव (जोनल कोषाध्यक्ष) उपस्थित रहे।गोरखपुर कारखाना से मंडल मंत्री अजय कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष राम सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार यादव तथा लखनऊ मंडल से विजय प्रताप यादव (मंडल कोषाध्यक्ष), आरके यादव (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अरविंद कुमार वर्मा, अनुराग वर्मा (उपाध्यक्ष), अशोक कुमार, अवधेश कुमार यादव, राम समुझ यादव, मनोज कुमार, हरिओम सिंह सहित सुरेंद्र कुमार, मोहम्मद एजाज, प्रेम रंजन कुमार, आनंदी कुमार, नितिन यादव, नितिन कुमार, मोहम्मद नसीम, चंदन कुमार, अभिजीत गुप्ता, सुरजीत सिंह, गिरिजेश कुमार, आरके वर्मा, परमात्मा यादव, वीरेंद्र सिंह, संदीप कुमार, विनोद कुमार यादव, अजय कुमार मौर्य, कृष्ण मोहन यादव, श्रीकांत कुमार और त्रिभुवन नारायण अनिल कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।