Home राष्ट्रीयबेंगलुरु फ्लाइओवर उद्घाटन विवाद: नीतिन गडकरी बोले- ‘हमने 2 लेटर भेजे, केंद्र सरकार ने हर प्रोटोकॉल का पालन किया’

बेंगलुरु फ्लाइओवर उद्घाटन विवाद: नीतिन गडकरी बोले- ‘हमने 2 लेटर भेजे, केंद्र सरकार ने हर प्रोटोकॉल का पालन किया’

by Hind Decoder

कर्नाटक के बेंगलुरु में फ्लाईओवर उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर शुरू हुए विवाद में नितिन गडकरी ने साफ कर दिया है कि केंद्र की तरफ से सिद्धारमैया को दो-दो पत्र भेजे गए थे। नीतिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोनों लेटर की फोटो भी शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को 11 जुलाई को पहला लेटर भेजा गया था। वहीं, 12 जुलाई को दूसरा लेटर भेजा गया था। इसमें कहा गया था कि सिद्धारमैया वर्चुअली भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने इस कार्यक्रम से दूर रहने के फैसला किया। ऐसे में कांग्रेस का कोई भी नेता इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहा है

You may also like