Home राज्यNCR की हवा को जहरीला बनाने की छूट देते रहे अफसर, 13 को प्रतिकूल प्रविष्टि

NCR की हवा को जहरीला बनाने की छूट देते रहे अफसर, 13 को प्रतिकूल प्रविष्टि

- लापरवाही पर 13 ARTO को प्रतिकूल प्रविष्टि -NCR में प्रदूषण फैलाने वाली व उम्र पूरी कर चुकी गाड़ियों पर नहीं की कार्रवाई

by News Camp

The News Camp, लखनऊ 24 August 2026। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पुराने और मानक पूरे कर चुके (End of Life – EOL) वाहनों के खिलाफ ढिलाई बरतने पर परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सर्वोच्च न्यायालय और परिवहन आयुक्त के सख्त निर्देशों के बावजूद BS-I, BS-II और BS-III मानकों वाले वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई न करने और प्रगति बेहद खराब पाए जाने पर परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने एनसीआर क्षेत्र के 13 एआरटीओ को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।

परिवहन आयुक्त ने बताया कि 13 मार्च को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की 24वीं बैठक आयोजित की गई थी। इसमें एनसीआर में 10 वर्ष से अधिक पुराने डीजल और 15 वर्ष से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों को जब्त करने और उन्हें अधिकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा केंद्र के माध्यम से स्क्रैप कराने की अपेक्षा की गई थी। इसके बाद परिवहन आयुक्त ने एनसीआर के हर जिले में प्रतिदिन लगभग 500 वाहनों को सीज करने का लक्ष्य तय करते हुए कड़े निर्देश जारी किए थे। हाल ही में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इन पुराने वाहनों की जब्ती और स्क्रैपिंग की समीक्षा की गई। समीक्षा में सामने आया कि लक्ष्य के मुकाबले पूरे एनसीआर क्षेत्र में मात्र 666 वाहनों को ही सीज किया गया है। कार्य में इस भारी लापरवाही और असंतोषजनक प्रदर्शन को देखते हुए परिवहन आयुक्त ने यह दंडात्मक कार्रवाई की है।

कार्रवाई की जद में आए ये 13 अधिकारी

– सुधांशु रंजन, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल, मेरठ

– विपिन कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), बागपत

– अमित राजन राय, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), प्रथम दल, गाजियाबाद

– अंकिता शुक्ला, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), द्वितीय दल, गाजियाबाद

– आकांक्षा सिंह पटेल, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), तृतीय दल, गाजियाबाद

– विनीत कुमार मिश्र, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), चतुर्थ दल, गाजियाबाद

– नीतू शर्मा, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), द्वितीय दल, बुलंदशहर

– अभिषेक कनौजिया, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), प्रथम दल, गौतमबुद्धनगर

– उदित नारायण, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), द्वितीय दल, गौतमबुद्धनगर

– नंद कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), तृतीय दल, गौतमबुद्धनगर

– रमेश कुमार चौबे, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), हापुड़

– अजय मिश्र, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), मुजफ्फरनगर

– प्रवेश कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), शामली

You may also like