Home राज्यचारबाग (Lucknow Station) से पकड़नी है ट्रेन? 12 अक्टूबर तक नहीं आएंगी ट्रेनें… जान लीजिए

चारबाग (Lucknow Station) से पकड़नी है ट्रेन? 12 अक्टूबर तक नहीं आएंगी ट्रेनें… जान लीजिए

उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल): कॉनकोर्स निर्माण के चलते 16 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 तक रेल परिचालन में परिवर्तन

by News Camp

The News Camp, लखनऊ: चारबाग (लखनऊ) स्टेशन पर RLDA द्वारा कॉनकोर्स निर्माण कार्य के लिए प्लेटफॉर्म 1, 2 और 3 पर 16 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 (27 दिन) तक प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मुख्य ब्लॉक लिया जा रहा है। इस दौरान गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा।

1. शॉर्ट टर्मिनेशन / शॉर्ट ओरिजिनेशन (लखनऊ के बदले बीच के स्टेशनों से संचालन)

  • झांसी – लखनऊ – झांसी (64701/64702): 16 सितंबर से 12 अक्टूबर तक कानपुर सेंट्रल पर ही समाप्त होगी और वहीं से वापस झांसी जाएगी।
  • शाहजहांपुर / बालामऊ – लखनऊ (54338, 54332, 54337, 54331): आलमनगर स्टेशन पर टर्मिनेट व वहीं से ओरिजिनेट होंगी।
  • यशवंतपुर – लखनऊ (22683/22684): निर्धारित तिथियों (14, 17, 21, 24, 28 सितंबर और 1, 5, 8 अक्टूबर) में उतराटिया स्टेशन तक ही चलेगी/चलेगी।
  • कानपुर सेंट्रल – लखनऊ (64212/64255): गाड़ी 64212 MKG पर समाप्त होगी, जबकि 64255 मानक नगर से शुरू होगी।
  • बनारस – लखनऊ (15107/15108): रविवार को छोड़कर उतराटिया स्टेशन पर टर्मिनेट/ओरिजिनेट होगी।

2. टर्मिनल परिवर्तन

  • एलटीटी – लखनऊ – एलटीटी (22121/22122): 19, 20, 26, 27 सितंबर और 3, 4, 10, 11 अक्टूबर को यह गाड़ी लखनऊ (चारबाग) के बजाय लखनऊ जंक्शन (NE Railway) से संचालित होगी।

3. डायवर्टेड गाड़ियां (लखनऊ स्टेशन पर ठहराव रद्द)

इन ट्रेनों को लखनऊ मुख्य स्टेशन के बजाय वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा:

  • उतराटिया – ट्रांसपोर्ट नगर – आलमनगर मार्ग:
    • प्रयागराज संगम – बरेली (14307/14308)
    • प्रयागराज संगम – सहारनपुर (14241/14242)
    • शक्तिनगर/सिंगरौली – टनकपुर (15073, 15075 / 15074, 15076)
    • हावड़ा – देहरादून (13035, 13037 / 13036, 13038)
    • दानापुर – आनंद विहार (13257/13258)
    • बनारस – नई दिल्ली (15127/15128)
    • बनारस – देहरादून (15119/15120)
    • बरौनी – अंबाला (14523/14524)
    • प्रयागराज संगम – योगनगरी ऋषिकेश (14229/14230)
  • मानक नगर – ऐशबाग – बादशाह नगर / मल्हौर मार्ग (ऐशबाग व बादशाह नगर पर ठहराव):
    • मुजफ्फरपुर – सूरत (19053/19054)
    • गुवाहाटी/कामाख्या – ओखा/गांधीधाम (15635/15636, 15667/15668)
    • आनंद विहार – गोरखपुर (12571/12572, 12595/12596)
    • गोरखपुर – भटिंडा (12555/12556)
    • ग्वालियर – बरौनी (11123/11124)
    • मऊ – आनंद विहार (15025/15026)

4. प्लेटफॉर्म परिवर्तन

  • ब्लॉक अवधि के दौरान लखनऊ स्टेशन से गुजरने वाली कुल 85 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है।

सहायता एवं संपर्क:

यात्रा से जुड़ी किसी भी सहायता या सटीक समय-सारणी की जांच के लिए 139 पर कॉल करें या RailMadad ऐप का उपयोग करें।

You may also like