Home Politicsनॉटिंघम यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार की किताब का अखिलेश यादव ने किया विमोचन

नॉटिंघम यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार की किताब का अखिलेश यादव ने किया विमोचन

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस की किताब ‘द साइलेंट रिबेलियन’ का किया विमोचन

by News Camp

The News Camp, लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर एक विशेष पुस्तक का विमोचन किया। मल्लावां (हरदोई) के रहने वाले और वर्तमान में ब्रिटेन की नॉटिंघम यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार की लिखी किताब ‘द साइलेंट रिबेलियन: लेबर, कास्ट ऐंड एजुकेशन इन कोलोनियल इंडिया’ को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस ने प्रकाशित किया है।*

पीडीए के संघर्ष को दर्शाती है यह किताब

किताब के लेखक को बधाई देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह पुस्तक पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के संघर्षों की कहानी बयां करती है। उन्होंने कहा कि 19वीं सदी के आखिरी सालों और 20वीं सदी के औपनिवेशिक भारत में वर्चस्ववादी वर्ग ने आर्थिक रूप से पिछड़े और गरीब तबके के साथ कैसा व्यवहार किया, इसका पूरा खाका इस किताब में खींचा गया है।

गैर-अभिजात वर्ग की शिक्षा का पहला व्यवस्थित अध्ययन

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी के अनुसार, यह पुस्तक समाज के गैर-अभिजात वर्ग के लिए चलाई जाने वाली शिक्षा और उनके स्कूलों पर किया गया पहला व्यवस्थित अध्ययन प्रस्तुत करती है। इसके साथ ही, यह किताब भारत में औद्योगिक और तकनीकी शिक्षा के सामाजिक इतिहास को भी प्रमुखता से सामने लाती है।

You may also like