Home PoliticsOMG! ढलान पर भाजपा का मैजिक, सत्ताधारी पार्टी के प्रत्याशी को मिला मात्र एक वोट, कांग्रेस ने गदर काट दिया है

OMG! ढलान पर भाजपा का मैजिक, सत्ताधारी पार्टी के प्रत्याशी को मिला मात्र एक वोट, कांग्रेस ने गदर काट दिया है

by News Camp

The News Camp, नागौर/जयपुर: राजस्थान में निकाय उपचुनाव के नतीजों में एक ऐसा चौंकाने वाला रिकॉर्ड दर्ज हुआ है, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हो रही है। नागौर जिले की परबतसर नगरपालिका के वार्ड संख्या 13 में प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी को महज 1 वोट मिला है। यह अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है कि जिस पार्टी की राज्य में सरकार हो, उसके उम्मीदवार को किसी वार्ड में केवल एक वोट से संतोष करना पड़े।

इतना ही नहीं, क्षेत्र में प्रभाव रखने वाली राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रत्याशी भंवरलाल का भी यही हश्र हुआ और उन्हें भी सिर्फ 1 वोट ही मिला। इस चुनाव परिणाम के सामने आते ही सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि क्या उम्मीदवार को केवल अपना ही खुद का वोट मिला?

कांग्रेस प्रत्याशी हिना खानम की एकतरफा जीत

परबतसर नगरपालिका के वार्ड 13 के आधिकारिक चुनाव परिणाम (प्रारूप-22) के अनुसार, इस सीट पर इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी हिना खानम ने 376 वोट हासिल कर एकतरफा और शानदार जीत दर्ज की है। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी रशीद खां 195 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

वार्ड संख्या 13 के नतीजे

हिना खानम (कांग्रेस): 376 वोट (विजेता)

रशीद खां (निर्दलीय): 195 वोट

कैलाशचन्द (बीजेपी): 01 वोट

भंवरलाल (आरएलपी): 01 वोट

नोटा (NOTA): 01 वोट

कुल पड़े वैध मत: 573

सियासी हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म

स्थानीय राजनीति में इस परिणाम ने सभी को हैरान कर दिया है। चुनाव में कुल 573 वैध मत पड़े थे, जिनमें से अकेले कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में ही 571 वोट चले गए। बीजेपी के कैलाशचन्द और आरएलपी के भंवरलाल के खाते में 1-1 वोट आने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट या समर्थकों ने भी उन्हें वोट नहीं दिया? रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम, परबतसर) द्वारा 14 सितंबर को जारी इस आधिकारिक परिणाम के बाद अब राजनीतिक दल हार के इन कारणों की समीक्षा में जुट गए हैं।

You may also like