Home Financeयूपी ग्रामीण बैंक ने शिक्षकों के लिए लॉन्च किया बड़ा पैकेज, इससे बड़ा तोहफा कुछ भी नहीं

यूपी ग्रामीण बैंक ने शिक्षकों के लिए लॉन्च किया बड़ा पैकेज, इससे बड़ा तोहफा कुछ भी नहीं

अध्यापकों को 1.10 करोड़ का एक्सीडेंटल कवर, लॉकर और प्रोसेसिंग फीस भी फ्री

by News Camp

The News Camp, लखनऊ: उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (UPGB) ने शिक्षक दिवस पर राज्य के अध्यापकों को बड़ा आर्थिक संबल दिया है। बैंक ने अध्यापकों के लिए ‘शिक्षक विशेष यूपीजीबी सैलरी पैकेज’ लॉन्च किया है। इसके तहत शिक्षकों को ₹1.10 करोड़ रुपये तक का मुफ्त एक्सीडेंटल बीमा, ₹10 लाख का फ्री लाइफ कवर और जीरो प्रोसेसिंग फीस जैसे कई बड़े फायदे मिलेंगे।लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों ने इस नए पैकेज का ऐलान किया। बैंक प्रबंधन का दावा है कि वर्तमान में चल रहे अन्य बैंकों के सैलरी पैकेज के मुकाबले यूपीजीबी का यह ऑफर शिक्षकों को सबसे ज्यादा सुरक्षा और बचत प्रदान करता है।

शिक्षकों के सुझावों पर बना स्पेशल पैकेज

क्षेत्रीय प्रबंधक कौशल किशोर ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं और बैंक उनके साथ एक मजबूत और लंबी साझेदारी बनाना चाहता है। उप क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि यह पैकेज पिछले एक महीने में चलाए गए ‘शिक्षक संवाद’ कार्यक्रमों में मिले अध्यापकों के फीडबैक के आधार पर तैयार किया गया है। वहीं, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधांशु मोहन ने इसे शिक्षकों के हित में एक बेहतरीन कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक मोहम्मद रऊफ, ऋण विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक शशि सिंह, शिक्षक अजय सिंह और काकोरी शाखा प्रबंधक निराजन आनंद समेत कई अधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे। मुख्य प्रबंधक अभय कुमार सिंह ने अतिथियों का आभार जताया।

पैकेज की मुख्य बातें:

  • ₹1.10 करोड़ का एक्सीडेंटल कवर: दुर्घटना सह विकलांगता बीमा पूरी तरह मुफ्त।
  • ₹10 लाख का फ्री लाइफ इंश्योरेंस: शिक्षकों के परिजनों की आर्थिक सुरक्षा के लिए जीवन बीमा कवर।
  • लोन प्रोसेसिंग फीस माफ: होम, कार और पर्सनल लोन पर कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं लगेगी।
  • लॉकर चार्ज जीरो: बैंक लॉकर की सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क।
  • सस्ता एजुकेशन लोन: शिक्षा ऋण की ब्याज दर में 0.25% की अतिरिक्त छूट।
  • फ्री बैंकिंग सर्विसेज: NEFT, RTGS, SMS अलर्ट, चेकबुक और डिमांड ड्राफ्ट (DD) का कोई चार्ज नहीं।

You may also like