Home Uncategorizedट्रेन से बिना GST के जा रहा था 42 लाख का पान मसाला, कीमत 35 हजार बताकर रेलवे को दे रहे थे चकमा

ट्रेन से बिना GST के जा रहा था 42 लाख का पान मसाला, कीमत 35 हजार बताकर रेलवे को दे रहे थे चकमा

by News Camp

The News Camp, लखनऊ: लखनऊ जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और कस्टम विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 43 लाख रुपये का बिना बिल वाला पान मसाला जब्त किया है। इसे बिना किसी जीएसटी और कस्टम शुल्क के ट्रेन (गाड़ी संख्या 55346) के जरिए भेजा जा रहा था। तस्करों ने पार्सल बुक करते समय रेलवे को माल की कीमत महज 35 हजार रुपये बताई थी, जबकि पकड़े जाने पर इसकी असल बाजार कीमत 42 लाख रुपये से अधिक निकली।

30 बोरों में भरा था 1500 किलो से ज्यादा माल

आरपीएफ लखनऊ जंक्शन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार राय ने बताया कि 4 सितंबर को सीनियर डीएससी अरुण त्रिपाठी के निर्देशन में यह जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रेन से पान मसाले के 30 बोरे पकड़े गए, जिनका कोई वैध दस्तावेज या जीएसटी बिल नहीं था। जब लखनऊ जंक्शन पार्सल कार्यालय में चीफ कमर्शियल के सामने माल का वजन कराया गया, तो यह 1518.30 किलोग्राम (करीब डेढ़ टन) निकला।**कस्टम विभाग ने किया सील**तस्करी के इस खेल में माल की अनुमानित बाजार कीमत 42 लाख 85 हजार 650 रुपये आंकी गई है, जबकि रेलवे में मिथ्या घोषणा कर इसे मात्र 35 हजार का बताया गया था। फिलहाल, कस्टम विभाग ने सारे माल को सील कर जब्त कर लिया है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।**कार्रवाई में ये अधिकारी रहे शामिल**इस बड़ी जब्ती में आरपीएफ की ओर से एसआई सूरज थापा, वीरेंद्र कुमार, सतेंद्र सिंह, एएसआई मर्याद सिंह, हेड कांस्टेबल गणेश प्रसाद और कांस्टेबल जसवंत सिंह, बिपिन उपाध्याय, सचिन राव व इमरान खान शामिल रहे। वहीं, कस्टम विभाग लखनऊ की तरफ से सुपरिंटेंडेंट प्रशांत कुमार श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर हेमंत कुमार सिंह ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

You may also like